home page

घर में ही महिला की हत्या ,आक्रोशित नागरिकों ने किया सड़क जाम

 | 
घर में ही महिला की हत्या ,आक्रोशित नागरिकों ने किया सड़क जाम


नवादा,15 अगस्त (हि.स.)।बिहार के नवादा में सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया. नारदीगंज थाना क्षेत्र के नारदीडीह गांव में शनिवार को एक बुजुर्ग महिला का शव संदिग्ध अवस्था में उसके घर से बरामद किया गया. इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मृतका कुमारिया देवी (60) पति स्व. मुनि मिस्त्री के है. घटना के बाद गांव के लाेगाें ने दिरहम सड़क जाम कर यातायात बाधित कर दिया,जिसे पुलिस ने हटाया।

परिजन ने घर में लूटपाट के बाद महिला की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है. कुमारिया देवी के दो बेटे हैं, जिनमें से एक विदेश में रहता है. वहीं उनकी बहू करीब 10 दिन पहले दिल्ली गई हुई थी. इसी दौरान महिला घर में अकेली थी. शनिवार को लोगों ने घर में महिला का शव देखा, जिसके बाद घटना की जानकारी परिजन और स्थानीय पुलिस को दी गई.

परिजन और ग्रामीणों का आरोप है कि अज्ञात बदमाशों ने घर में अकेली महिला को देखकर प्रवेश किया और घर में रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया. आरोप है कि बदमाशों ने महिला के हाथ-पैर तोड़कर उसकी हत्या कर दी. हालांकि, घटना की वास्तविक वजह और हत्या के तरीके का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा.

नारदीगंज थाना की पुलिस ने माैके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच में जुटी है. एफएसएल और टेक्निकल टीम मामले की जांच कर रही।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन