home page

एक ही व्यक्ति के नाम तीन वोटर आईडी कार्ड,कांड दर्ज

 | 
एक ही व्यक्ति के नाम तीन वोटर आईडी कार्ड,कांड दर्ज


अररिया 09 मई(हि.स.)। बिहार में अररिया जिले के फारबिसगंज थाना पुलिस ने रामपुर दक्षिण वार्ड संख्या नौ के रहने वाले मो नोएम अंसारी पिता मो.सज्जाद अंसारी को गिरफ्तार किया। जिनके पास से एक ही नाम के तीन अलग अलग पते से जारी तीन वोटर आईडी कार्ड जारी किया हुआ मिला।

एक ही व्यक्ति के नाम से तीन अलग-अलग वोटर आईडी कार्ड मिलने के बाद अपर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार गुप्ता के बयान पर उनके खिलाफ फारबिसगंज थाना में कांड संख्या 273/26 लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950(43) की धारा 31 के तहत दर्ज किया गया है।कांड के अनुसंधानकर्ता एसआई कुमारी बबीता बनाई गई है। हालांकि गिरफ्तार युवक को निजी मुचलके पर थाना से ही जमानत दे दिया गया है।जबकि अपर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार गुप्ता द्वारा गिरफ्तारी के बाद दर्ज कराए गए प्राथमिकी में गलत मंशा से तीन अलग अलग पते से वोटर आईडी कार्ड बनाने की शंका जाहिर की गई है।

पुलिस ने गुप्त सूचना पर रामपुर ओवरब्रिज से फारबिसगंज कॉलेज जाने वाले सड़क मार्ग में उनकी गिरफ्तारी की थी।वह पुलिस को देखकर भाग था था,जिसे पुलिस ने खदेड़कर पकड़ा।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर