home page

05.980 किलो अवैध गांजा के साथ एक विधि से संघर्षरत बालक व दाे आराेपित गिरफ्तार

 | 
05.980 किलो अवैध गांजा के साथ एक विधि से संघर्षरत बालक व दाे आराेपित गिरफ्तार


कोण्डागांव, 19 अगस्त (हि.स.)। जिले की काेतवाली पुलिस ने आज बुधवार काे 03 पैकेटों में कुल 05.980 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक विधि से संघर्षरत बालक व दो आरोप‍ित तस्‍कर को ग‍िरफ्तार क‍िया है।

पुलिस को आज मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नया बस स्टैण्ड में तीन व्यक्ति पिठ्ठू बैग एवं हाथ बैग में गांजा रखकर रायपुर जाने वाली बस का इंतजार कर रहे हैं। सूचना की पुष्टि एवं कार्रवाई हेतु पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर संदिग्धाें की पहचान कर आराेपितों में अनिता पवार व शिव पवार एवं एक विधि से संघर्षरत बालक निवासी खोमई बंजारा मोहल्ला, तहसील भैंसदेही, जिला बैतूल (म.प्र.) काे गिरफ्तार क‍िया। पूछताछ एवं तलाशी लेने पर उनके संयुक्त कब्जे से 03 पैकेटों में कुल 05.980 किलोग्राम अवैध गांजा, 02 नग मोबाइल फोन एवं 300 नगद बरामद हुआ।

मामले में गिरफ्तार आरोपितों का कृत्य धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पाए जाने पर कार्रवाई की गई। दोनों वयस्क आरोपितों पर कार्रवाई उपरांत आज न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल दाखिल किया गया। विधि से संघर्षरत बालक को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई उपरांत किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे