home page

प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, गिरफ्तार

 | 
प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, गिरफ्तार


प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, गिरफ्तार


कामरूप (असम), 13 सितंबर (हि.स.)। कामरूप (ग्रामीण) जिले के रंगिया इलाके में एक युवक द्वारा अपनी प्रेमी की बड़ी ही बेरहमी से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। प्रेमी अभिजीत किंदू ने अपनी प्रेमीका माला नी की बड़ी बेडरहमी से हत्या कर खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की।

मृत युवती शोणितपुर जिले की रहने वाली बताई गई है। घटना रंगिया स्टेशन के अतिथि होटल में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अभिजीत को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर हत्या की गुत्थी को सुलझाने में जुटी हुई है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी