home page

पुलिस एनकाउंटर मारा गया पत्नी की हत्या का आरोपित पति

 | 
पुलिस एनकाउंटर मारा गया पत्नी की हत्या का आरोपित पति


पुलिस एनकाउंटर मारा गया पत्नी की हत्या का आरोपित पति


गुवाहाटी , 14 सितंबर (हि.स.) गुवाहाटी महानगर के वशिष्ठ पूर्व में पति द्वारा पत्नी की बड़ी बेरहमी से हत्या कर सर को काटकर फ्रिज में डालने के आरोप में गिरफ्तार आरोपित पुलिस एनकाउंटर में मारा गया।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि पिछले एक सप्ताह से पुलिस हिरासत में रह रहे आरोपित को स्वास्थ्य परीक्षा के लिए गुवाहाटी मेडिकल कालेज एंड अस्पताल पुलिस लेकर जा रही थी। इस दौरान वह नरकासुर पहाड़ इलाके पुलिस रो चकमा देकर भागने की कोशिश की, पुलिस को मजबूरन गोली चलानी पड़ी। जिसके वजह से उसकी मौत हो गई ।

सात दिन पुलिस हिरासत में रहने के बाद पुलिस को सोमवार को उसे कोर्ट में पेश करना था। वहीं गिरफ्तार आरोपित के गौरीपुर में रहने वाले माता-पिता आज कोर्ट में बेल पिटीशन फाइल करने वाले थे। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल भेज दिया है।

ज्ञात हो कि एक सप्ताह पूर्व वशिष्टपुर इलाके में स्थित एक मकान से दुर्गंध की जानकारी मिलते ही मौके पर एक पुलिस की टीम पहुंची थी। पुलिस की टीम जैसे ही घर के अंदर दाखिल हुई बिस्तर के पास एक महिला का सड़ा गला शव बरामद किया था। जांच के दौरान पुलिस ने महिला का सिर घर के अंदर रखे फ्रिज के अंदर से बरामद किया था किया। मृत महिला की पहचान रिया तालुकदार के रूप में की गई थी। इस घटना को लेकर इलाके में सनसनी व्याप्त है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी