जानलेवा हमला मामले का आरोपित गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त औजार बरामद
प्रयागराज, 07 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित सिविल लाइन्स पुलिस ने मंगलवार को डेंटर पर जानलेवा हमला मामले के आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने वारदात को अंजाम देने के औजार लोहे की रॉड काे बरामद किया है। पुलिस आरोपित के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित प्रतापगढ़ जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के कुंडा बदलावन का पुरवा गांव निवासी पंकज कुमार उर्फ सरवन (22) पुत्र सुरेश गौतम है। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड (तामी) भी बरामद की है।
उल्लेखनीय है कि 03 अप्रैल को सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कार डेंटर मो.रईस के सिर में लोहे के राड से हमला कर पंकज कुमार भाग निकला था। वारदात के बाद घायल मोहम्मद रईस को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके परिवार से तहरीर लेकर सिविल लाइन्स थाने में धारा 109(1)/352/351(2)/351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश में लगी हुई थी। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को पोलो ग्राउंड के पास से पंकज कुमार उर्फ सरवन को गिरफ्तार किया और विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

