home page

युवक सुनीलहत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार

 | 
युवक सुनीलहत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार


नवादा,27 सितंबर (हि.स.)। जिले के रजौली थाना क्षेत्र में घटित चर्चित सुनील चौधरी हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रविवार को प्राथमिक अभियुक्त रंजन कुमार उर्फ धीरज चौधरी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, रजौली थाना कांड संख्या 626/23 में रंजन कुमार उर्फ धीरज चौधरी को प्राथमिक अभियुक्त बनाया गया था। मामले में पुलिस लगातार अनुसंधान और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

बताया गया कि मामले की जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और प्राथमिकी में दर्ज आरोपों के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से आवश्यक पूछताछ की गई और फिर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

मामले में कार्रवाई का नेतृत्व एसआई अजय कुमार ने किया। पुलिस का कहना है कि हत्याकांड से जुड़े अन्य बिंदुओं की भी जांच की जा रही है। साथ ही मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका को लेकर भी पुलिस अनुसंधान कर रही है।

गौरतलब है कि मृतक के पिता ने पूर्व में रजौली थाने में आवेदन देकर कई लोगों पर अपने पुत्र की हत्या का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया था। आरोपी की गिरफ्तारी को मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई से जोड़कर देखा जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन