14.4 बल्क लीटर अवैध देशी मदिरा के साथ एक युवक गिरफ्तार, मोटरसाइकिल जब्त
| Apr 15, 2026, 18:56 IST
बलौदाबाजार, 15 अप्रैल (हि.स.)। आबकारी विभाग क़ी टीम द्वारा बुधवार को अवैध शराब पर कार्रवाई करते हुए एक युवक के पास से 14.4 बल्क लीटर देशी मदिरा व एक मोटर सायकल को जब्त किया है।
टीम द्वारा आरोपित टामन ध्रुव ग्राम लहुआ के कब्जे से 14.4 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला एवं एक मोटर सायकल जब्त किया गया। आरोपित टामन ध्रुव के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) 59 (क) का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया। कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी जलेश कुमार सिंह, नगर सैनिक दुर्गेश्वरी कुर्रे, दुर्गा ध्रुव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर

