home page

5.76 ग्राम चिट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्ज

 | 
5.76 ग्राम चिट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्ज


नाहन, 09 सितंबर (हि.स.)। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसआईयू नाहन की टीम ने एक व्यक्ति को 5.76 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रोहित विक्रम निवासी कच्चा टैंक, नाहन के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार 8 सितंबर को एसआईयू की टीम गश्त पर रैनबैक्सी चौक के पास मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि रोहित विक्रम, जो कथित तौर पर नाहन और आसपास के क्षेत्रों में चिट्टा बेचने का काम करता है, पांवटा बस स्टैंड की ओर से एक कार में चिट्टे की खेप लेकर नाहन की तरफ आ रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बद्रीपुर चौक के पास कार नंबर HP71A-1649 (ऑल्टो) को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 5.76 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना पांवटा साहिब में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की आगामी जांच में जुटी हुई है।

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर