home page

भारत-नेपाल सीमा पर ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार

 | 

सिलीगुड़ी, 01 अगस्त (हि.स.)। खोरीबाड़ी के भारत-नेपाल सीमा स्थित पानीटंकी इलाके में मादक पदार्थो की खेप की अदला-बदली करने आए एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान मालदा जिले के मोथाबाड़ी निवासी आजिजुर मियां के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित को शुक्रवार रात उत्तर रामधन जोत क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

उसके कब्जे से दो पैकेटों में कुल 204 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई है। बरामद ब्राउन शुगर की अनुमानित बाजार कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।आरोपित को शनिवार को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया जाएगा।पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपित सीमा क्षेत्र में यह मादक पदार्थ किसे सौंपने आया था।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार