home page

भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले पदार्थ के साथ एक गिरफ्तार

 | 
भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले पदार्थ के साथ एक गिरफ्तार


जलपाईगुड़ी, 06 अगस्त (हि. स.)। जिले के मालबाजार थाना पुलिस ने अभियान चलाकर डामडिम क्षेत्र से भारी मात्रा में प्रतिबंधित टैबलेट और कफ सिरप बरामद किया है। इस मामले में शाहजाद मोहम्मद (41) नाम के एक स्थानीय निवासी को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मिली सूचना के आधार पर बुधवार देर रात डामडिम नीचू बाजार के पास महाजाति कॉलोनी इलाके में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व मालबाजार थाना के आईसी सौमजीत मलिक ने किया। तलाशी के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में नशीले टैबलेट और कफ सिरप जब्त किए। इस कार्रवाई के समय मालबाजार की बीडीओ प्रगति बनर्जी और जॉइंट बीडीओ तौफिक अली भी मौके पर मौजूद थे। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अधिकारियों ने कहा कि इलाके को नशामुक्त बनाने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार