home page

सुरजना एमडी फैक्ट्री का मुख्य सरगना 30 तक रिमांड पर

 | 
सुरजना एमडी फैक्ट्री का मुख्य सरगना 30 तक रिमांड पर


चित्तौड़गढ़, 27 मार्च (हि.स.)। शहर के निकट सुरजना गांव के सुनसान स्थान पर 12 जनवरी को पकड़ी गई एमडी फैक्ट्री के मामले के मुख्य आरोपित ताराचंद कुमावत को नारकोटिक्स विभाग ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे जांच अधिकारी बीएल मीणा सहित अन्य अधिकारी पूछताछ में जुटे है। ताराचंद करीब दो माह से अधिक समय से फरार चल रहा था। पूछताछ में इससे कई खुलासे होने है। इसे एनडीपीएस न्यायालय चित्तौड़गढ़ में पेश किया जहां से 30 मार्च तक रिमांड पर सौंपने के आदेश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार सीबीएन चित्तौड़गढ़ की तृतीय खंड की टीम ने खुफिया जानकारी के आधार पर संयुक्त टीम का गठन कर सुरजना गांव से एकांत स्थान पर एक मकान में ड्रग निर्माण फैक्ट्री पर छापेमारी की थी। इसमें बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बनाने के केमिकल और 5.89 किलो मादक पदार्थ एमडी बरामद किया था। इसमें मेफेड्रोन, एलट्राजोलाम सहित लाखों रुपए के केमिकल बरामद किए थे। इस मामले में मौके पर मौजूद सोनू सिंह उर्फ अकबर को गिरफ्तार किया था। वहीं बाद में बाड़े के मालिक मांगीलाल धाकड़ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में एनसीबी को ताराचंद कुमावत और सत्यनाराण कुमावत की तलाश थी। इसमें से मुख्य सरगना ताराचंद को दो दिन पूर्व मंदसौर से गिरफ्तार किया है।

कई उपकरण और बाइक भी की थी जब्त अवैध ड्रग फैक्ट्री पर छापेमारी के दौरान एनसीबी ने जहां 107 मेफेड्रोन पाऊडर, 3.96 किलो मेफेड्रोन कच्चा माल, 1.82 किलो एलप्राजोलाम पाऊडर सहित करीब 200 किलोग्राम रसायन, अत्याधुनिक प्रयोगशाला उपकरण और मादक पदार्थ की तस्करी में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद की थी। अब इस मामले में जांच एजेन्सियां कच्चे माल के स्त्रोत सहित वित्तीय लेन-देन के नेटवर्क की भी जांच में जुटी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अखिल