home page

अवैध रूप से पटाखा बेचने वाला युवक गिरफ्तार

 | 
अवैध रूप से पटाखा बेचने वाला युवक गिरफ्तार


नोएडा, 01 अक्टूबर (हि.स.)। थाना बादलपुर पुलिस ने अवैध रूप से पटाखा बिक्री करने वाले एक व्यक्ति को बृहस्पतिवार की शाम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से चार प्लास्टिक के कट्टे भरे अवैध पटाखे, 25 किलोग्राम गंधक, 25 पैकेट पोटाश, 25 पव्वे देसी शराब बरामद की है।

थाना बादलपुर के प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने सहारा कॉलोनी के पास से अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण करने वाले नरेश शर्मा पुत्र नरेंद्र शर्मा निवासी ग्राम खेड़ा धर्मपुर को आज गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनकी उम्र 40 वर्ष है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चार प्लास्टिक के कट्टे भरे अवैध पटाखे, 25 किलोग्राम गंधक, 25 पैकेट पोटाश, 25 पव्वे देसी शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी