home page

ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार

 | 

जलपाईगुड़ी, 20 अगस्त (हि.स.)। भोरेर आलो थाने की पुलिस ने 295 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान अलाउद्दीन के रूप में हुई है। वह इस्लामपुर के रामगंज इलाके का रहने वाला बताया गया है। बुधवार देर रात राजगंज के गाजोलडोबा तीस्ता कैनाल रोड के पारोमुंडा मोड़ इलाके में अभियान चला कर आरोपित को पकड़ा गया। गुरुवार को आरोपित को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया जायेगा।

भोरेर आलो थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पारोमुंडा मोड़ इलाके में छापेमारी की। अभियान के दौरान करीब 295 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ अलाउद्दीन को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, बरामद ब्राउन शुगर की बाजार कीमत लाखों रुपये में है। बताया जा रहा है कि इसे आमबाड़ी से सटे इलाके में बेचने के उद्देश्य से लाया गया था।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार