home page

शक्तिआश्रम में पुलिस की छापेमारी, गांजा के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

 | 
शक्तिआश्रम में पुलिस की छापेमारी, गांजा के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार


कोकराझार (असम), 14 अक्टूबर (हि.स.)। असम के कोकराझार जिले के शक्तिआश्रम में पुलिस ने छापेमारी कर गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात फकीराग्राम पुलिस थाने के प्रभारी अर्जुन दास के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने शक्तिआश्रम में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने गांजा के साथ बापन चौधरी नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार बापन चौधरी मुखिगांव निवासी स्वर्गीय सुनील चौधरी का पुत्र बताया गया है। घटना के संबंध में पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

हिन्दुस्थान समाचार / किशोर मिश्रा