home page

बंदूक, जिंदा कारतूस और पैंगोलिन शल्क के साथ एक गिरफ्तार

 | 
बंदूक, जिंदा कारतूस और पैंगोलिन शल्क के साथ एक गिरफ्तार


सिलीगुड़ी, 06 अक्टूबर (हि. स.)। वन विभाग के सुकना रेंज की टीम ने पांच अक्टूबर की देर रात खपरैल इलाके में अभियान चलाकर ढाई किलोग्राम पैंगोलिन शल्क के साथ एक गिरफ्तार है। आरोपित का नाम दिलीप दर्जी है। आरोपित सिलीगुड़ी संलग्न फुलबाड़ी का निवासी है।

मंगलवार को सुकना रेंज की तरफ से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी गई। विज्ञप्ति के अनुसार, सूचना के आधार पर आरोपित को पकड़ा गया। जांच के दौरान उसके पास से ढाई किलोग्राम पैंगोलिन का शल्क, एक बंदूक और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए है।

आरोपित को मंगलवार को आर्म्स एक्ट और वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कर्सियांग की अदालत में पेश किया गया, जहां उसकी जमानत याचिका खारिज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वन विभाग वन्यजीव तस्करी से जुड़े संभावित नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार