home page

ब्राउन शुगर और प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ एक गिरफ्तार

 | 

सिलीगुड़ी, 18 नवंबर (हि.स.)। भारत-नेपाल सीमा से सटे नक्सलबाड़ी के बेंगाइजोत इलाके में पुलिस ने 29 ग्राम ब्राउन शुगर और 15 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान नक्सलबाड़ी के लालजीजोत निवासी स्वपन बर्मन के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात नक्सलबाड़ी के बेंगाइजोत इलाके में 327 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के लिए लेनदेन की योजना बनाई जा रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर नक्सलबाड़ी थाने की पुलिस टीम ने इलाके में अभियान चलाया। पुलिस ने संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसके जवाबों में असंगतियां मिलने पर तलाशी ली गई। इस दौरान उसके कब्जे से 29 ग्राम ब्राउन शुगर और 15 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद हुआ। बुधवार को आरोपित को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार