प्रतिबंधित मादक पदार्थ के साथ एक गिरफ्तार
सिलीगुड़ी , 11 जून (हि.स.)। नेपाल सीमा से सटे खोरीबाड़ी इलाके में घर से चल रहे कथित मादक पदार्थ कारोबार का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम रतन राय है।
पानीटंकी के गौरसिंहजोत स्थित काली मंदिर इलाके में खोरीबाड़ी थाना और पानीटंकी चौकी की संयुक्त टीम ने बुधवार देर रात छापेमारी की।
कार्रवाई के दौरान घर के शयनकक्ष से 16 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप, 25 ग्राम ब्राउन शुगर और करीब 92 हजार रुपये नकद बरामद किए गए।
मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है, जो उसी इलाके का निवासी है।
पुलिस ने आरोपित को आज सिलीगुड़ी सब-डिविजनल कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस पूरे नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की तलाश में जांच शुरू कर दी गई है।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

