home page

कछार में हेरोइन व हथियार के साथ एक गिरफ्तार

 | 
कछार में हेरोइन व हथियार के साथ एक गिरफ्तार


कछार (असम), 24 अप्रैल (हि.स.)। कछार जिले के लखीपुर थाना अंतर्गत बांकांडी आउटपोस्ट क्षेत्र में एनडीपीएस पदार्थ के परिवहन की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने गुरुवार की रात को एक विशेष अभियान चलाकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपित के पास से 10 साबुनदानी में रखे कुल 377.4 ग्राम संदिग्ध हेरोइन बरामद किए। स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में की गई इस कार्रवाई में एक फैक्ट्री निर्मित पिस्तौल तथा चार जिंदा कारतूस भी जब्त किए गए।

इसके अलावा, मौके से एक एन टॉर्क स्कूटी (एएस-11एडी-4061) को भी जब्त किया गया। बरामद पदार्थ की प्रारंभिक जांच डीडी किट से करने पर इसका रंग गहरा बैंगनी पाया गया, जिससे हेरोइन होने की पुष्टि हुई।

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में एनडीपीएस अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश