अनूपपुर:जंगल में शिकार के लिए लगाई सामग्री सहित आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी
अनूपपुर, 04 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा वन परिक्षेत्र के देवरी वन बीट के अमलाई गांव से लगे जंगल में जंगली जानवर के शिकार के लिए लगाए गये जीआईतार लकड़ी की खूंटी एवं कांच की शीशियों सहित एक आरोपी को वन विभाग कोतमा द्वारा पकड़ा जिसे कोतमा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। वहीं दो अरोपियों की तलाश जारी हैं।
वन परिक्षेत्र अधिकारी कोतमा हरीश तिवारी ने बुधवार को बताया कि 2 मार्च की रात वन परिक्षेत्र कोतमा के देवरी बीट के वन क्षेत्र से निकलने वाली 11 के,व्ही,विद्युत लाइन से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जंगली जानवरों के शिकार हेतु लकड़ी की खूटी, कांच की शिशियो में जीआईतार बांधकर लगभग 1 किलोमीटर दूर तक फैलाया जाने की सूचना गस्ती दल व बीट प्रभारी देवरी उत्तम कुमार सिंह को मिली, खोजबीन दौरान शिकार के लिए फैलाए गए सामग्री के साथ अज्ञात व्यक्तियों की तलाश स्थल पर किए जाने पर अंधेरे का फायदा उठाते हुए आरोपी भागने लगे इस दौरान रमेश पुत्र शिव प्रसाद यादव निवासी अमलाई को पकड़ कर पूछताछ के बाद निशानदेही पर स्थल से 92 नग लकड़ी की खूटी,111 नाग कांच की सीसी एवं 1101 मीटर लंबा जी,आई,तार जप्त किया गया, इस दौरान दो अन्य आरोपी भागने में सफल रहें जिनकी तलाश की जा रही हैं। शिकार के प्रयास हेतु बिछाए गए जाल के आरोपियों के विरुद्ध वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के साथ वन अपराध प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किए गए आरोपी को रमेश यादव को कोतमा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

