home page

285 नग अवैध नशीली टेबलेट के साथ एक आराेपित गिरफ्तार

 | 
285 नग अवैध नशीली टेबलेट के साथ एक आराेपित गिरफ्तार


जगदलपुर, 16 अगस्त (हि.स.)। जिले के थाना कोतवाली पुलिस ने इंद्रावती पुराने पुल के पास बिना नम्बर के डीलक्स मोटरसाइकिल लेकर अपने कमर बेल्ट बैग के अंदर अवैध नशीली टेबलेट कुल 5 पत्ता 285 नग टेबलेट की बिक्री कर रहे एक आराेपित काे गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित चोरी एवं नशे का आदतन अपराधी है, थाना परपा में भी इसके विरूद्ध मामला दर्ज है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली जगदलपुर को आज रविवार काे सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति इंद्रावती पुराने पुल के पास बिना नम्बर के डीलक्स मोटरसाइकिल लेकर अपने कमर बेल्ट बैग के अंदर अवैधरूप से नशीली टेबलेट बिक्री करने खड़ा है। सूचना पर थाना प्रभारी कोतवाली लीलाधर राठौर के नेतृत्व में थाना कोतवाली एवं थाना बोधघाट साथ टीम गठित कर, कार्रवाई हेतु टीम रवाना किया गया। उक्त टीम के द्वारा मिले सूचना स्थान के पास पहुंचकर घेराबंदी कर मुखबिर द्वारा बताए हुलिए के व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम मंगल सिंह (उम्र 40 वर्ष) जाति सिख निवासी पंजाब का होना बताया, जिसके कब्जे से प्रतिबंधित मादक नशीली टेबलेट बरामद हुआ। बरामद नशीली टेबलेट के संबंध में पूछताछ करने पर रखने के संबंध में कोई वैधानिक प्रत्युत्तर नहीं दिया गया तथा अवैध नशीली टेबलेट को बिक्री करना स्वीकार करने पर अवैध नशीली टेबलेट जब्‍त कर आरोपि‍त को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर रवाना किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे