फैक्ट्री से चोरी किए गए सामान सहित एक आराेपित गिरफ्तार
जगदलपुर, 20 सितंबर (हि.स.)। जिले के परपा पुलिस ने आज रविवार काे चोरी के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से अग्रवाल आयरन फैक्ट्री से चोरी किया गया 02 नग लोहे के चैननुमा (बकेट एलीवेटर के चैन), कुल वजन लगभग 02 क्विंटल बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपित के विरूद्ध कार्रवाई उपरांत आरोपित को रिमांड पर रवाना किया गया ।
पुलिस से मिली जानकरी के अनुसार पीड़ित मनोज सागर(उम्र 40 वर्ष) जाति गांडा, निवासी आड़ावाल रेलवे पारा, थाना बोधघाट, जिला बस्तर द्वारा 19 सितंबर काे रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि वह ग्राम बिलोरी स्थित अग्रवाल आयरन फैक्ट्री में चौकीदार के रूप में कार्य करता है। पीड़ित द्वारा रिपोर्ट में बताया गया कि अजय अधिकारी नामक व्यक्ति द्वारा फैक्ट्री परिसर में रखे 02 नग लोहे के चैननुमा (बकेट एलीवेटर के चैन), कुल वजन लगभग 02 क्विंटल, अनुमानित कीमत लगभग एक लाख रुपये चोरी कर लिए गए हैं। पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना फ्रेजरपुर (परपा) में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपित की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी निरीक्षक भोला सिंह राजपूत के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम द्वारा मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित अजय अधिकारी को गिरफ्तार किया गया तथा उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए 02 नग लोहे के चैननुमा (बकेट एलीवेटर के चैन), कुल वजन लगभग 02 क्विंटल बरामद कर जब्त किया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

