home page

आदतन बदमाश ओंकार रजक को किया गया जिला बदर

 | 
आदतन बदमाश ओंकार रजक को किया गया जिला बदर


धमतरी, 28 अक्टूबर (हि.स.)। शहर के आदतन बदमाश धोबी चौक, रामसागरपारा निवासी ओंकार रजक उर्फ रवि 24 वर्ष को जिला बदर किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने आदेश जारी किया है।

आदेश में कहा गया है कि एक वर्ष के लिए धमतरी सहित सात जिलों की राजस्व सीमाओं से निष्कासन किया गया है। जेल से रिहाई के बाद यह आदेश प्रभावशील रहेगा। हत्या, बलवा एवं आर्म्स एक्ट सहित नौ आपराधिक एवं प्रतिबंधात्मक प्रकरणों में संलिप्त बदमाश पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की गई है।

आदेशानुसार आरोपित को जिला धमतरी सहित रायपुर, दुर्ग, बालोद, कांकेर, कोण्डागांव एवं गरियाबंद - कुल सात जिलों की राजस्व सीमाओं से एक वर्ष की अवधि के लिए निष्कासित किया गया है। वर्तमान में जिला जेल धमतरी में निरुद्ध होने के कारण यह आदेश उसकी जेल से रिहाई की तारीख से प्रभावशील होगा। निर्धारित अवधि में सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना इन जिलों की सीमाओं में प्रवेश करना प्रतिबंधित रहेगा। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2026 में अब तक तीन आदतन बदमाशों के विरुद्ध जिला बदर की प्रभावी कार्रवाई के लिए आदेश पारित किया जा चुका है।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा