वृद्ध का शव घर के अन्दर मिला, जांच में जुटी पुलिस
प्रयागराज, 27 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित नैनी कोतवाली क्षेत्र के पूरबपट्टी मोहल्ले में शनिवा काे एक घर के अन्दर एक वृद्ध का शव पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि नैनी कोतवाली क्षेत्र के महेवा पूरब पट्टी निवासी महमूद अली (66) के कोई संतान नहीं है। बीते कुछ दिनों पहले उनकी पत्नी अपने भतीजे के पास चली गई थी। वह घर के अन्दर अकेले रहकर बनाता खाता था। बीते दो दिन से उसके घर का दरवाजा बंद था। शनिवार को जब उसके घर से दुर्गन्ध आने लगी तो लाेगाें ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने परिवार की मदद से दरवाजा ताेड़कर अंदर पहुंचे ताे देखा कि महमूद अली का शव पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। उसकी मौत का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। हालांकि परिवार के लोगों ने इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी है।
-----------------
हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

