home page

राजगढ़ः तालाब में डूबने से बुजुर्ग की मौत

 | 
राजगढ़ः तालाब में डूबने से बुजुर्ग की मौत


राजगढ़, 30 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मोतीपुरा में शनिवार को एक 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव तालाब में मिला। मृतक की पहचान गंगाराम वर्मा के रूप में हुई है। वे सुबह घर से शौच के लिए जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटे।

जानकारी के अनुसार, तालाब के पास बकरी चरा रहे एक युवक की नजर किनारे पर रखे साफा, जूते और कपड़ों पर पड़ी। आसपास कोई दिखाई नहीं देने पर युवक को संदेह हुआ और उसने ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा तालाब में तलाश शुरू की। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग वहां एकत्र हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और पुलिस की मौजूदगी में करीब एक घंटे तक चले खोज अभियान के बाद गंगाराम वर्मा का शव तालाब के गहरे पानी से बरामद किया गया। इसके बाद शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि शौच के बाद बुजुर्ग तालाब में नहाने उतरे होंगे और गहरे पानी में जाने से डूब गए। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद लग सकेगा।पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक