home page

पुरानी रंजिश के चलते हत्या की कोशिश, चार आरोपित गिरफ्तार

 | 

रायपुर, 10 मई (हि.स.)। पुरानी रंजिश के चलते हत्या का प्रयास करने वाले 4 आरोपितों को पुलिस ने आज रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू जब्त की गई है। आरोपितों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 8 मई 2026 को राजातालाब निवासी जियाउद्दीन थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि, पड़ोस में रहने वाला फजल खान अपने अन्य साथियों के साथ पुराने लड़ाई झगड़ा के चलते हत्या करने की नीयत से उसके भाई रमीजुद्दीन को चाकू एवं हाथ मुक्का से मारपीट कर हमला किए जिससे पीड़ित के भाई के शरीर में कई जगह चोट लगा है। पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 260/2026 धारा 109 191(3) बीएनएस दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपितों की पतासाजी हेतु उड़ीसा, महाराष्ट्र सहित अन्य जिलों में लगातार रेड कार्यवाही करते हुए आरोपित मोहम्मद फजल खान, मोहम्मद सरताज शरीफ, फैजान हुसैन, अब्दुल कलाम उर्फ राजा को पकड़कर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपितों द्वारा घटना को अंजाम देना स्वीकार किये। जिस पर आरोपितों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू जब्त कर अग्रिम कार्यवाही किया गया है।गिरफ्तार आरोपितों में मोहम्मद फजल खान उर्फ मुजीब नई बस्ती राजा तालाब रायपुर, मोहम्मद सरताज शरीफ उर्फ ताज रवि नगर राजातालाब रायपुर, फैजान हुसैन नईबस्ती राजा तालाब रायपुर, अब्दुल कलाम उर्फ राजा चांदनी चौक बूढ़ा तालाब रायपुर का नाम शामिल है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर