home page

महापौर के खिलाफ अश्लील टिप्पणी करने वाला आरोपित गिरफ्तार, मोबाइल जब्त

 | 
महापौर के खिलाफ अश्लील टिप्पणी करने वाला आरोपित गिरफ्तार, मोबाइल जब्त


रायपुर, 4 सितंबर (हि.स.)। महापौर रायपुर के विरुद्ध अश्लील गाली-गलौज करते हुए वीडियो बनाने के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने शुक्रवार को आरोपित विजय उर्फ सोनू महेश्वरी (24वर्ष ) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार, प्रार्थी अनिल सोनकर ने 3 सितंबर 2026 को थाना सिविल लाइन में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि, एक अज्ञात व्यक्ति ने रायपुर महापौर के विरुद्ध अश्लील गाली-गलौज करते हुए वीडियो बनाया था। आरोप है कि उक्त वीडियो को मिरर छत्तीसगढ़ की एंकर सोमा देवांगन द्वारा आपत्तिजनक शब्दों को हटाए बिना प्रसारित किया गया, जिससे समाज में अशांति फैलाने का प्रयास किया गया।

शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 475/2026 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन और थाना प्रभारी सिविल लाइन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रार्थी और गवाहों से पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपित की तलाश शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपित की पहचान विजय उर्फ सोनू महेश्वरी, पिता नारायण महेश्वरी, उम्र 24 वर्ष, निवासी देवपुरी, आमातालाब, दुर्गा मंदिर के पास, थाना टिकरापारा, रायपुर के रूप में की। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसके द्वारा घटना को अंजाम देना स्वीकार करने की बात पुलिस ने कही है।

पुलिस ने आरोपित के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जब्त कर उसके विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर