home page

किशोरी के साथ अश्लील हरकत, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी

 | 
किशोरी के साथ अश्लील हरकत, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी


नोएडा, 23 जून (हि.स.)। नोएडा के थाना दादरी में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी 14 वर्षीय बेटी के साथ पड़ोसी ने अश्लील हरकत की। आरोपित ने विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना दादरी के प्रभारी नीरज कुमार मिश्रा ने मंगलवार को बताया कि बीती रात सोमवार को एक व्यक्ति ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की कि वह कस्बा दादरी में किराए के मकान पर रहते हैं। पीड़ित के अनुसार, उनकी 14 वर्षीय बेटी ने बीती रात अपनी मां को बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले दीपक ने उसके साथ अश्लील हरकत की। जब उसने विरोध किया तो उसने कहा कि अगर तुमने किसी को यह बात बताई तो तुम्हारी और तुम्हारे परिवार वालों की हत्या कर देंगे।

थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी