home page

बेरोजगारी भत्ते की उपस्थिति ऑनलाइन करने के लिए एक हजार रुपये की रिश्वत लेते नर्सिंग ऑफिसर  गिरफ्तार

 | 
बेरोजगारी भत्ते की उपस्थिति ऑनलाइन करने के लिए एक हजार रुपये की रिश्वत लेते नर्सिंग ऑफिसर  गिरफ्तार


जयपुर, 20 अगस्त (हि.स.)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को भरतपुर के हलैना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कार्रवाई करते हुए नर्सिंग ऑफिसर ग्रेड-II मुरारीलाल मीना को 1 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।

एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित सिंह अनुसार परिवादी ने शिकायत दी थी कि मुरारीलाल बेरोजगारी भत्ते के लिए उसकी उपस्थिति दर्ज करने और उसे ऑनलाइन करने की एवज में 500 रुपए प्रतिमाह के हिसाब से चार माह के 2 हजार रुपए मांग कर परेशान कर रहा था। शिकायत के सत्यापन के दौरान आरोपी ने 1 हजार 500 रुपए लेने पर सहमति जताई और 500 रुपए रिश्वत के रूप में प्राप्त किए। मांग की पुष्टि होने के बाद एसीबी चौकी भरतपुर ने ट्रैप कार्रवाई की और परिवादी से शेष 1 हजार रुपए लेते ही एसीबी टीम ने मुरारीलाल मीना को रंगे हाथों पकड़ लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश