home page

नर्सिंग होम संचालक के घर से लाखों की चोरी

 | 
नर्सिंग होम संचालक के घर से लाखों की चोरी


फर्रुखाबाद, 29 जुलाई (हि. स.)। जिले में थाना कादरी गेट क्षेत्र में चोरों ने उस समय नर्सिंग होम संचालक के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया जबकि परिजन संचालक की माैत के बाद अथाह गम के सागर में डूबे हुए थे। चाेरी की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही हे।

नेकपुर चौरासी रोड पर स्थिति सिंह एस्पिटल के मालिक बिर्राबग हवाई पट्टी में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। नर्सिंग होम संचालक आशुतोष सिंह सेंगर की एका एक हालत बिगड़ने पर उन्हें नोएडा के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। डॉक्टरों के जवाब देने पर उनकी पत्नी सगुना कुमारी ने उन्हें एमजे हॉस्पिटल कानपुर में भर्ती कराया। 18 जुलाई को उनकी मौत हो गई। परिजन उनका शव लेकर गांव चले गए। परिजन उनके दशवी संस्कार की तैयारी कर रहे थे उसी समय चोरों ने सूना मकान पाकर लाखाें की चाेरी कर ली।

बुधवार को आशुतोष का भतीजा विनोद सेंगर जब बिर्राबाग पहुंचे तो मुख्य द्वार का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने आनन-फानन चोरी की सूचना कादरी गेट पुलिस को दी। मौके पर दलबल के साथ पहुंचे दारोगा दीपक कुमार ने जांच पड़ताल की। दारोगा ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर चाेरी का मुकदमा दर्ज कर अति शीघ्र चोरी का खुलासा किया जाएगा।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar