home page

रैहन में 7 ग्राम चिट्टे सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

 | 
रैहन में 7 ग्राम चिट्टे सहित तीन आरोपी गिरफ्तार


धर्मशाला, 08 मार्च (हि.स.)। पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक कार्यवाही करते हुए थाना रैहन क्षेत्र में 7 ग्राम हैरोइन/चिट्टा सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस थाना रैहन में मामला दर्ज किया गया है।

एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि शनबिवार बीती रात लगभग 10:30 बजे सीआईए स्टाफ पुलिस जिला नूरपुर की टीम गश्त व नाकाबंदी के दौरान सनशाइन होटल रैहन के पास छतर लिंक रोड पर मौजूद थी। नाकाबंदी के दौरान एक सफेद रंग की ओमनी वैन (HP90-0386) को रोककर नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन के डैशबोर्ड में रखे एक लेडीज़ पर्स से 7 ग्राम हैरोइन/चिट्टा बरामद हुआ।

मामले में पुलिस ने निम्नलिखित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान दीपक सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह, निवासी वार्ड नं. 1, निवासी दाहब, तहसील फतेहपुर, जिला कांगड़ा, राजेश सिंह पुत्र करण सिंह निवासी वार्ड नं. 5, निवासी रैहन, तहसील फतेहपुर, जिला कांगड़ा तथा शुभम पुत्र संजय कुमार निवासी वार्ड नं. 2, निवासी रैहन, तहसील फतेहपुर, जिला कांगड़ा शामिल हैं। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उनसे पूछताछ जारी है। एसपी ने कहा कि पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया