home page

25 हजार का इनामी कुख्यात राहुल सिंह गिरफ्तार, डेढ़ दर्जन से अधिक मामले हैं दर्ज

 | 
25 हजार का इनामी कुख्यात राहुल सिंह गिरफ्तार, डेढ़ दर्जन से अधिक मामले हैं दर्ज


सहरसा, 24 फ़रवरी (हि.स.)। जिला पुलिस टीम ने 25000 रुपए का इनामी और कुख्यात अपराधी राहुल सिंह को गिरफ्तार किया है। इस पर डेढ़ दर्जन से अधिक मामले चल रहे हैं, जिनमें लूट, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट सहित अन्य संगीन मामले दर्ज हैं। इसकी गिरफ्तारी के लिए 25000 के इनाम की घोषणा की गई थी।

एसपी हिमांशु ने बताया कि जिला के महिषी थाना क्षेत्र अंतर्गत महपुरा गांव निवासी भूषण सिंह के पुत्र राहुल सिंह की गिरफ्तारी हुई। उनके ऊपर 25 हजार का इनाम घोषित था। महिषी थाना में मामला दर्ज था। उनमें राहुल सिंह ने पीड़ित के घर पहुंच कर फायरिंग कर जान से मारने की धमकी दी थी, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही थी लेकिन वे पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल हो रहे थे।

सदर एसडीपीओ आलोक कुमार, साइबर डीएसपी अजीत कुमार, महिषी थाना अध्यक्ष जयशंकर कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक रंजीत मंडल और जिला आसूचना इकाई के पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों के साथ महिषी थाना सशस्त्र बल को शामिल करते हुए एसआईटी टीम का गठन किया गया था। गठित टीम द्वारा मानवीय और तकनीकी सूचना के आधार पर उनकी घेराबंदी कर गिरफ्तारी की गई।उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास है। गिरफ्तार अपराधी को जेल भेज दिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार