home page

उज्जैनः कुख्यात शराब तस्कर 46 हजार की अवैध शराब के साथ गिरफ्तार

 | 
उज्जैनः कुख्यात शराब तस्कर 46 हजार की अवैध शराब के साथ गिरफ्तार


उज्जैन, 04 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में आबकारी विभाग की टीम ने रविवार प्रात: 6 बजे तराना के एक कुख्यात शराब तस्कर के घर पर दबिश दी। तस्कर के घर से अवैध शराब का जखीरा बरामद हुआ।

आबकारी विभाग की टीम पाला मोहल्ला स्थित तस्कर के मकान पहुंची तो घर के दरवाजे अंदर से बंद थे। दरवाजे खुलवाने में अधिकारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। जब दरवाजा खुलवाकर मकान की तलाशी ली गई तो घर में बने तहखानों में रखी शराब देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। टीम ने मौके से 63 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 46 हजार रुपए बताई गई है।

आबकारी पुलिस के अनुसार, आरोपी भारत सिंह पुत्र देवी सिंह राजपूत के खिलाफ लंबे समय से अवैध शराब के कारोबार की शिकायतें मिल रही थीं। रविवार को मिली सटीक सूचना के आधार पर विभाग की टीम ने तराना पुलिस के साथ उसके घर पर दबिश मारी। तहखानों में अलग-अलग ब्रांड की देशी और अंग्रेजी शराब रखी हुई थी। शराब को इस तरह छिपाकर रखा गया था कि सामान्य तलाशी में उसका पता लगाना मुश्किल था।

आबकारी विभाग की टीम ने मकान से 200 पाव प्लेन देशी मदिरा, 50 पाव मसाला देशी मदिरा, 50 पाव एमडी रम और 12 बोतल आरएस व्हिस्की बरामद की। जब्त शराब की कुल मात्रा 63 बल्क लीटर आंकी गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 46 हजार रुपए है। मौके से शराब जब्त करने के बाद विभाग ने आरोपी भारत सिंह के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) एवं 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया। इसके बाद उसे गिर तार कर लिया गया।

न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जेलआबकारी विभाग के अनुसार भारत सिंह तराना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार से जुड़ा कुख्यात ब्लैकर है। उसके खिलाफ आबकारी और पुलिस विभाग में पहले से ही 11 से अधिक प्रकरण दर्ज हैं। इनमें आबकारी अधिनियम की धारा 34(1), 34(2) के साथ एनडीपीएस एक्ट और आम्र्स एक्ट के मामले भी शामिल हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / क्षितिज