home page

नामित सभासद 10 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

 | 
नामित सभासद 10 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार


बस्ती 09 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले की हरैया पुलिस ने रविवार 'महाकाल रेस्टोरेंट' के मालिक और नगर पंचायत हरैया के नामित सभासद शनि कुमार उर्फ रवि को 10 किलोग्राम अवैध गांजे और नकदी के साथ गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी हरैया मनोरामा नदी पुल के निकट रोडवेज बस स्टॉप से हुई।

पुलिस टीम रोडवेज बस स्टॉप के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि 'महाकाल रेस्टोरेंट' का मालिक कांवड़ियों को गांजा बेच रहा है।

सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आज तड़के करीब 3:30 बजे रेस्टोरेंट पर छापा मारा। मौके से आरोपी शनि कुमार उर्फ रवि (32), निवासी वार्ड नंबर 06, हनुमान गढ़ी, हरैया को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके पास से 5-5 किलोग्राम के दो पैकेटों में कुल 10 किलो गांजा और 1,200 रुपये नकद बरामद हुए।

पुलिस कप्तान यशवीर सिंह ने बताया की वह कांवड़ त्योहार के दौरान अधिक मुनाफा कमाने के लिए नेपाल से गांजा लाता था। फिर इसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर कांवड़ियों और राहगीरों को बेचता था। आरोपी ने पूछताछ में कई अन्य लोगों के इस रैकेट में शामिल होने की बात कही है जिसका खुलासा पुलिस जल्द ही करेगी उसके

खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है, जहां से उसे जेल भेज दिया।

गौरतलब है कि शनि कुमार उर्फ रवि सोनकर को शासन द्वारा सभासद नामित किए जाने पर स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध किया था। उनके मनोनयन को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर भी सवाल खड़े किये थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / महेंद्र तिवारी