नोएडा में छत से गिरकर 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
| Jul 30, 2026, 12:41 IST
नोएडा, 30 जुलाई (हि.स.)। नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र के लखनावली गांव में रहने वाले एक 20 वर्षीय युवक की छत से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में बीती रात को मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि जीशान पुत्र नादिर निवासी ग्राम मेहंदीपुर थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद उम्र 20 वर्ष लखनावली गांव स्थित अपने एक परिचित के घर पर रुके हुए थे। वह बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में छत से नीचे गिर गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया ,जहां पर डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

