home page

नोएडा में मानसिक तनाव के चलते महिला ने खाया जहर, मौत

 | 
नोएडा में मानसिक तनाव के चलते महिला ने खाया जहर, मौत


नोएडा, 06 मार्च (हि.स.)। नोएडा के थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सलारपुर कॉलोनी में रहने वाली एक 35 वर्षीय महिला ने बीती रात मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे अत्यंत गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि पूजा पत्नी प्रवीण कुमार उम्र 35 वर्ष सलारपुर कालोनी में रहती थी। उन्होंने बताया कि बीती रात को उन्होंने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। उनके पति राजवीर और जीजा वीरेंद्र ने उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। उपचार के दौरान शुक्रवार को महिला की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि अगर वह इस मामले में कोई शिकायत करेंगे तो पुलिस मामले की जांच करेगी। महिला की वर्ष 2018 में राजवीर से शादी हुई थी।--------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी