home page

नोएडा मे तेज आंधी से गिरी दीवार, मलबे में दबकर मजदूर की मौत

 | 
नोएडा मे तेज आंधी से गिरी दीवार, मलबे में दबकर मजदूर की मौत


नोएडा, 21 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा क्षेत्र अंतर्गत थाना जारचा क्षेत्र के आनंदपुर गांव में बीती रात आई तेज आंधी के चलते एक मकान की दीवार गिर गई। उसके नीचे एक मजदूर दब गया। इस घटना में उसकी मौत हो गई।

थाना जारचा के प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि पंकज पुत्र मोहन उम्र 22 वर्ष मूल निवासी बिहार मजदूरी का काम करता था। उन्होंने बताया कि बुधवार को आई तेज आंधी के समय वह एक मकान के नीचे छुपकर खड़ा था। इसी बीच ,मकान की दीवार गिर गई तथा वह उसके नीचे दब गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी