home page

नोएडा पुलिस ने अभियान चलाकर अलग-अलग स्थानाें से 54 आराेपिताें काे किया गिरफ्तार

 | 
नोएडा पुलिस ने अभियान चलाकर अलग-अलग स्थानाें से 54 आराेपिताें काे किया गिरफ्तार


नोएडा, 14 नवंबर (हि.स.)। नोएडा पुलिस ने छठ पर्व को सकुशल संपन्न करने के लिए कमर कस ली है। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी सुबोध कुमार ने शनिवार काे बताया कि बीती रात शुक्रवार को अपराधियों के खिलाफ चलाए गए विशेष धरपकड़ अभियान के तहत विभिन्न जगहों से 54 बदमाशों (आराेपित) को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से पुलिस ने अवैध हथियार और मादक पदार्थ बरामद किया है।

थाना बादलपुर के प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि बीती रात को एक सूचना का आधार पर थाना पुलिस ने आशीष कुमार पुत्र बृजेश कुमार को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने चाकू बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने सोनू उर्फ सुनील को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आराेपित के पास से पुलिस ने चाकू बरामद किया है।

थाना बिसरख के प्रभारी रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने देवेंद्र कुमार पुत्र सनी पाल को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक चाकू बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में बीती रात को थाना पुलिस ने नासिर खान को गिरफ्तार किया है। आराेपित के पास से पुलिस ने 90 पव्वा शराब बरामद किया है।

ईकोटेक-03 थाना के प्रभारी मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को एक सूचना का आधार पर थाना पुलिस ने प्रवेश पुत्र हसीरूद्दीन को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक अवैध चाकू बरामद किया है।

फेस-02 थाना के प्रभारी राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने रोहित वर्मा को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 32 पव्वा देशी शराब बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने गौतम मेहनती को गिरफ्तार कर उसके पास से 112 पव्वा देशी शराब बरामद किया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि बीती रात को थाना पुलिस ने रईस को गिरफ्तार कर उसके पास से 62 पव्वा देशी शराब बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में बीती रात को थाना पुलिस ने श्याम पाल को गिरफ्तार कर उसके पास से 68 पव्वा देशी शराब बरामद किया है।

फेस-03 थाना के प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि बीती रात को एक सूचना का आधार पर थाना पुलिस ने सैथल को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस में 55 पव्वा देशी शराब बरामद किया है।

थाना सूरजपुर के प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने रवि सिंह को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 95 पव्वा देशी शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में बीती रात को थाना पुलिस ने श्यामवीर को गिरफ्तार कर उसके पास से 45 पव्वा देशी शराब बरामद किया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में बीती रात को थाना पुलिस ने इरफान को गिरफ्तार कर उसके पास से 103 पाउच देशी शराब बरामद किया है।

थाना सेक्टर 142 के प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को हिरदेश मिश्रा को थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद किया है। यह सेक्टर 142 के पास चोरी की नीयत से अवैध हथियार लेकर खड़ा था। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में बीती रात को थाना पुलिस ने लुरूल इस्लाम को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 31 पाउच देशी शराब बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया की बीती रात को थाना पुलिस ने अमित कुमार को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने चाकू बरामद किया है।

थाना सेक्टर 20 के प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि विभिन्न जगहों से पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि थाना पुलिस ने फरहान को गिरफ्तार कर उसके पास से 40 पव्वा देशी शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि थाना पुलिस ने रॉबिन को कुमार को गिरफ्तार कर उसके पास से 42 पव्वा देशी शराब बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि थाना पुलिस ने सूरज उर्फ लाला को गिरफ्तार कर उसके पास से 26 पव्वा हरियाणा मार्का शराब बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने अश्वनी सिंह को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 45 पव्वा देशी शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने विवेक को गिरफ्तार कर एक अवैध चाकू बरामद किया है।

थाना सेक्टर 24 के प्रभारी उमेश नैथानी ने बताया कि बीती रात को थाना पुलिस ने विभिन्न जगहों से 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि थाना पुलिस ने अविनाश को गिरफ्तार कर 36 पव्वा, इमरान अली को गिरफ्तार कर 42 पव्वा, रुस्तम को गिरफ्तार कर 32 पव्वा, लालचंद दास को गिरफ्तार कर 42 पव्वा और गजेंद्र को गिरफ्तार कर 38 पव्वा अवैध शराब बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने आरिफ को गिरफ्तार कर उसके पास से 830 ग्राम गांजा बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि करण जाटव को गिरफ्तार कर थाना पुलिस ने एक किलो गांजा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि थाना पुलिस में अभिषेक को गिरफ्तार कर अवैध चाकू बरामद किया है। उन्होंने बताया कि थाना पुलिस ने संजीत को गिरफ्तार कर उसके पास से 40 पाउच देशी शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि थाना पुलिस ने शेर सिंह को गिरफ्तार पर उसके पास से 42 पव्वा देशी शराब बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि थाना पुलिस ने सुनील राम को अवैध रूप से सट्टा खिलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि थाना पुलिस ने मोहम्मद दानिश को गिरफ्तार कर उसके पास से 38 पाउच देशी शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि थाना पुलिस ने समीर को गिरफ्तार कर उसके पास से 36 पाउच देशी शराब बरामद किया है।

थाना सेक्टर 126 के प्रभारी सोमनेश कुमार ने बताया कि बीती रात को एक सूचना का आधार पर थाना पुलिस ने जय मोदी को गिरफ्तार कर उसके पास से 41 पव्वा देशी शराब बरामद किया है।

थाना फेस-वन के प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने रंजीत कुमार को गिरफ्तार कर उसके पास से 50 पाउच देशी शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि थाना पुलिस ने गोपाल गुप्ता को गिरफ्तार कर उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद किया है। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने नीरज ठाकुर को बीती रात को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने सट्टे की पर्ची बरामद की है।

थाना सेक्टर 49 के प्रभारी देवेंद्र शंकर पांडे ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने मोहित को गिरफ्तार कर इसके पास से 28 पाउच देशी शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने बीती रात को आदिल को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने अवैध चाकू बरामद किया है। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने यतिन सिंह को गिरफ्तार कर उसके पास से करीब 01 किलो गांजा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने शाहरुख को गिरफ्तार कर उसके पास से 40 पव्वा देशी शराब बरामद किया है।

थाना बीटा-दो के प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि थाना पुलिस में विभिन्न जगहों से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने राजू को गिरफ्तार कर उसके पास से 25 पाउच देशी शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि थाना पुलिस ने दीपक को गिरफ्तार कर उसके पास से 35 पाउच देशी बरामद शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि थाना पुलिस ने मनोज कुमार साहनी को गिरफ्तार कर उसके पास से 95 पाऊच देशी शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि थाना पुलिस ने गौरव को गिरफ्तार कर उसके पास से 30 पाउच देशी शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि थाना पुलिस ने आर्य भट्ट को गिरफ्तार कर उसके पास से 600 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।

थाना जारचा के प्रभारी कैलाश नाथ ने बताया कि बीती रात को थाना पुलिस ने आफाक को गिरफ्तार कर इसके पास से 04 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी कलौदा गांव के पास से हुई है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी दिल्ली से गांजा लाकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बेचता है।

थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने मनोज साहू को गिरफ्तार कर उसके पास से अवैध चाकू बरामद किया है। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने अजय पाल सिंह को गिरफ्तार कर उसके पास से चाकू बरामद किया है। उन्होंने बताया कि थाना पुलिस ने सोनू को गिरफ्तार कर उसके पास से 25 पाउच देशी शराब बरामद किया है।

जेवर थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को थाना पुलिस ने राम लखन को गिरफ्तार कर उसके पास से अवैध चाकू बरामद किया है। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने ओमवीर को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 30 पव्वा हरियाणा मार्का शराब बरामद किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी