home page

नोएडा में तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार, 17 मोटरसाइकिलें और 8 मोबाइल फोन बरामद

 | 
नोएडा में तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार, 17 मोटरसाइकिलें और 8 मोबाइल फोन बरामद


नोएडा, 07 मई (हि.स.)। नोएडा की थाना फेस -1 पुलिस ने तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से विभिन्न जगहों से लूटे हुए आठ मोबाइल फोन तथा चोरी की हुई 17 मोटरसाइकिलें बरामद हुई है। इन बदमाशों के खिलाफ पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हैं।

अपर पुलिस उपायुक्त जोन-प्रथम श्रीमती मनीषा सिंह ने गुरुवार काे बताया कि थाना फेस -1 पुलिस ने एक सूचना के आधार पर सूरज ,अनिल और सुशील नामक तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न जगहों से चोरी की गई 17 मोटरसाइकिल तथा विभिन्न जगहों से लूटे हुए आठ मोबाइल फोन बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में सूरज के खिलाफ पूर्व में 30 तथा अनिल और सुशील के खिलाफ दर्जन- दर्जन भर मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों ने एनसीआर में लूटपाट और चोरी की 100 से ज्यादा वारदातें करनी स्वीकार की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी