50 वर्षीय व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से गई जान, तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
नोएडा, 07 मई (हि.स.)। नोएडा के थाना दादरी क्षेत्र में एक 50 वर्षीय व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गए। इस घटना में उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना दादरी के प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाले जितेंद्र पुत्र बबलू उम्र 31 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि मौत के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि राजकुमार पुत्र पुरन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस मौत के कारण का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। थाना फेस तीन के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि वेदपाल पुत्र पुत्तू लाल उम्र 32 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

