home page

नोएडा : महिला को जाल में फंसाकर टप्पेबाजों ने सोने के जेवरात ठगा

 | 
नोएडा : महिला को जाल में फंसाकर टप्पेबाजों ने सोने के जेवरात ठगा


नोएडा, 19 नवंबर (हि.स.)। नोएडा में बाजार मे खरीदारी करने गई एक महिला को अपने जाल में फंसाकर दो टप्पेबाजों ने उनके सोने के जेवरात ठग लिया।

महिला को आरोपित नोटों की नकली गड्डी पकड़ा कर फरार हो गए। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना ईकोटेक- 3 के प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रवीण कुमार सिंह पुत्र अरुण प्रताप ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह महागुन मंत्रा सोसाइटी में रहते हैं। पीड़ित के अनुसार बीती रात को उनकी पत्नी पिंकी सिंह कुछ घरेलू सामान खरीदने के लिए बाजार गई थी। वह सोसाइटी लौट रही थी, तभी रास्ते में दो युवक उन्हें मिले। उन लड़कों ने उनकी पत्नी से बातचीत की। अपनी बातों में फंसाकर उन्होंने उनकी पत्नी को अपने बैग में रखे हुए नोटों की गड्डी दिखाई। आरोपिताें ने उनकी पत्नी को जाल में फंसाकर सोने की चेन, सोने के कुंडल ले लिया तथा उनकी पत्नी को नोटों से भरा बैग दे दिया। जब उनकी पत्नी घर आई तो उन्होंने देखा कि बैग में रखे हुए नोट नकली है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी