home page

मुठभेड़ में दाे बदमाश गिरफ्तार , पैर में गोली लगने से हुए घायल

 | 
मुठभेड़ में दाे बदमाश गिरफ्तार , पैर में गोली लगने से हुए घायल


नोएडा, 28 जुलाई (हि.स.)। नाेएडा के थाना ईकोटेक प्रथम पुलिस ने साेमवार की देर रात काे मुठभेड़ के दौरान दो कुख्यात लुटेरे को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गोली से दाे बदमाश घायल हुए हें। पुलिस दाेनाें बदमाशाें काे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा रवि शंकर निम ने बताया कि थाना ईकोटेक प्रथम पुलिस सोमवार देर रात को एएमआर बिल्डिंग के पीछे बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही थी। तभी एक संदिग्ध कार आती हुई दिखाई दी। जब पुलिस ने कार को रूकने का इशारा किया तो कार सवार बदमाश पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाकर वहां से भागने लगे।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गाेली दो बदमाशों के पैर में लगी है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी पहचान मध्य प्रदेश के अभिषेक सिंह, रमन शर्मा के रूप में हुई है। घायल बदमाशों के पास से पुलिस ने लूटी हुई स्विफ्ट डिजायर कार, एक मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त दो अन्य मोबाइल फोन, देशी तमंचे, कारतूस आदि बरामद किया है।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि अभियुक्ताें ने उबर ऐप से दिल्ली से दनकौर जाने के लिए एक कैब बुक की थी। बदमाशों ने 26 जुलाई को थाना ईकोटेक- प्रथम क्षेत्र में चालक के साथ मारपीट के बाद कार , मोबाइल फोन आदि लूटकर फरार हाे गये थे। बदमाशों ने लूटपाट की कई वारदातें करनी स्वीकार की है।

--------------------

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी