नोएडा : साइबर अपराधियों को म्यूल खाता उपलब्ध करवाने वाला एक आराेपित गिरफ्तार
नोएडा, 18 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के नाेएडा में साइबर अपराधियों को खाता उपलब्ध करवाने वाले एक आरोपित को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आराेपित के खिलाफ देश के 13 राज्यों में मुकदमे दर्ज हैं।
अपर पुलिस उपायुक्त मनीषा सिंह ने रविवार काे बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर साइबर क्राइम पुलिस ने मोहम्मद समीर पुत्र मोहम्मद नवाब को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपित साइबर अपराधियों को म्यूल खाता उपलब्ध करवाता था। इस मामले में इसके तीन अन्य साथियों की पूर्व में गिरफ्तारी हो चुकी हैं।
एडीसीपी ने बताया कि गिरफ्तार आराेपित के खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, बिहार, हरियाणा, केरल, दिल्ली, गुजरात, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, झारखंड, कर्नाटक सहित विभिन्न प्रांतों में 33 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

