home page

नोएडा में मानसिक तनाव के चलते दो लोगों ने की आत्महत्या, दो अन्य की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

 | 
नोएडा में मानसिक तनाव के चलते दो लोगों ने की आत्महत्या, दो अन्य की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत


नोएडा, 19 अगस्त (हि.स.)। नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले दाे लोगों ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर ली। थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि दिव्यांश ठाकुर (17) पुत्र मनोज निवासी ओमिक्रान-प्रथम ने बीती रात को अज्ञात कारण से अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि अनुज प्रताप पुत्र उदय प्रताप उम्र 22 वर्ष निवासी सदरपुर कॉलोनी ने बीती रात को मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मनी पुत्र संजय उम्र 25 वर्ष की बीती रात को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि राज कृष्ण पुत्र जगन्नाथ उम्र 40 वर्ष निवासी सदरपुर कॉलोनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी