home page

मानसिक तनाव के चलते एक व्यक्ति ने की आत्महत्या, दो की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

 | 
मानसिक तनाव के चलते एक व्यक्ति ने की आत्महत्या, दो की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत


नोएडा, 08 अप्रैल (हि.स.)। नोएडा के थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के गिझौड़ गांव में रहने वाले एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने आज मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि सुरेश सिंह पुत्र होशियार सिंह गीझौड़ गांव में रहते थे। उन्होंने बताया कि उनकी उम्र 45 वर्ष थी। उन्होंने आज अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। इस घटना में उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लग रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में फरमान सिंह उम्र 51 वर्ष निवासी खोड़ा कॉलोनी को उपचार के लिए नोएडा के सेक्टर 12 स्थित मेट्रो अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया की मौत के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।

थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि होशियापुर गांव में रहने वाले बिशेश्वर पटेल उम्र 40 वर्ष को उनके परिजनों ने बुधवार दोपहर को उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां पर डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया की मौत के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी