नोएडा में नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती एक व्यक्ति की मौत
नोएडा, 07 मई (हि.स.)। थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के चोटपुर कॉलोनी में स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती व्यक्ति की आज संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।
थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अमित काकरान ने बताया कि मूल रूप से जनपद पलवल हरियाणा के रहने वाले विजय सिंह पुत्र तेज सिंह उम्र 47 वर्ष को थाना क्षेत्र में स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया था।
उन्होंने बताया कि बीती रात को उनको गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर गुरुवार सुबह मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। अगर इस मामले में वे कोई शिकायत करते हैं तो पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करेगी।
--------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

