एनजेपी रेलवे स्टेशन पर ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार
सिलीगुड़ी, 25 अक्टूबर (हि.स.)। न्यू जलपाईगुड़ी (एनजेपी) रेलवे स्टेशन पर रेल पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 100 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है। इस मामले में असम निवासी एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार महिला का नाम रिहाना खातून है। उसे रविवार को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड में लेगी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर सिलीगुड़ी जीआरपी के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और एनजेपी जीआरपी की सादे कपड़ों में तैनात पुलिस टीम ने संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान असम से आने वाली डाउन विवेक एक्सप्रेस के एनजेपी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर छह पर पहुंचने के बाद बी-पांच एसी कोच में एक संदिग्ध महिला से पूछताछ की गई।पूछताछ के दौरान संदेह होने पर पुलिस ने महिला के स्कूल बैग की तलाशी ली। बैग में छिपाकर रखी गई करीब 100 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। उसे रविवार को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड मेंलेगी।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

