home page

निर्मली थाना क्षेत्र में 270 लीटर नेपाली शराब बरामद

 | 
निर्मली थाना क्षेत्र में 270 लीटर नेपाली शराब बरामद


निर्मली थाना क्षेत्र में 270 लीटर नेपाली शराब बरामद


सुपौल, 27 अक्टूबर (हि.स.)। जिले में शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत निर्मली थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 270 लीटर नेपाली शराब बरामद की है। इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से एक काले रंग की ऑल्टो कार और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है।

सुपौल पुलिस के अनुसार, सोमवार को की गई इस कार्रवाई के दौरान तस्करी में इस्तेमाल की जा रही ऑल्टो कार से नेपाली शराब बरामद की गई। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। बरामद शराब की मात्रा 270 लीटर बताई गई है। कार्रवाई के दौरान शराब के साथ वाहन और मोबाइल फोन जब्त किए जाने से तस्करी के नेटवर्क से संबंधित जानकारी जुटाने में पुलिस को मदद मिलने की उम्मीद है। हालांकि, गिरफ्तार आरोपितों की पहचान और शराब की आपूर्ति से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।

पुलिस जिले में अवैध शराब की तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चला रही है। इस कार्रवाई को इसी अभियान का हिस्सा माना जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र