home page

संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

 | 
संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप


नोएडा, 26 मई (हि.स.)। नाेएडा में थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के छीजारसी कॉलोनी में रहने वाली एक नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। विवाहिता के परिजनों ने उसके ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। महिला की छह माह पूर्व शादी हुई थी।

थाना प्रभारी अमित काकरान ने बताया कि अभिषेक पाल, पत्नी पूजा पाल (22) के साथ छीजारसी कॉलोनी में रहता है।पूजा ने साेमवार की बीती रात को अपने घर पर पंखे से फांसी का फंदा लगा लिया। इस घटना में उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर अपर पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार मौके पर पहुंचे। उनकी मौजूदगी में महिला के शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

उन्होंने बताया कि महिला की छह माह पूर्व शादी हुई थी। उसके परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए उसका उत्पीड़न किया, जिसकी वजह से उसकी मौत हुई। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

-----------------

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी