नाले में मिला नवजात का शव
| Apr 6, 2026, 15:05 IST
आगरमालवा, 06 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के आगरमालवा जिले के सुसनेर नगर के नर्बदिया नाले की पुलिया के नीचे सोमवार सुबह एक नवजात का शव बरामद हुआ है।
जानकारी के अनुसार शव करीब आठ माह के गर्भ के बच्चे का प्रतीत हो रहा है, जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा नाले में फेंक दिया गया था। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर आसपास की भीड़ जमा हो गई तथा तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव को सुसनेर के शासकीय अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है।
हिन्दुस्थान समाचार / रितेश शर्मा

